नेहरू रिपोर्ट किसने तैयार की थी ?
मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में मई 1928 में एक सर्वंदल सम्मेलन मुंबई में हुआ, जिसमें नेहरू रिपोर्ट (Nehru Report) को तैयार किया गया। नेहरू रिपोर्ट 10 अगस्त, 1928 को प्रस्तुत की गई थी।
- नेहरू समिति के सचिव जवाहरलाल नेहरू थे।
- इस समिति का कार्य भारत के भावी संविधान की रूपरेखा तैयार करना था।
- इस समिति के सदस्य तेजबहादुर सपू्र, सर अली इमाम, सरदार मंगल सिंह, एन एस अने, जी आर प्रधान, शोएब कुरैशी थे।
नेहरू रिपोर्ट में निम्नलिखित बातें थी –
- भारत को अधिराज्य अर्थात औपनिवेशिक स्वराज्य का दर्जा दिया जाए जो कि ब्रिटिश राष्ट्रमंडल के अधीन स्वतंत्रता हो।
- अधिकारों की एक ऐसी घोषणा की जाए जिसमें भारत के सभी नागरिकों को धार्मिक और राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त हो।
- धार्मिक आधार पर अलग चुनाव क्षेत्र की व्यवस्था को समाप्त किया जाए यद्यपि केंद्रीय एवं प्रांतीय दोनों ही विधायिका में मुसलमान के लिए सीट आरक्षित रखे जाएं
- केंद्र में द्विसदनीय विधायिका की व्यवस्था रहे।
- प्रांतों को स्वायत्तता दी जाए।
- सारी शक्ति केंद्रीय विधानसभा के प्रति उत्तरदायी भारत सरकार के हाथ में हो केवल विदेशी मामलों एवं सुरक्षा ब्रिटिश नियंत्रण में रखे जाएं।