भोज परमार कौन था ?

भोज परमार कौन था ?

  • भोज परमार परमारों के महान शासकों में से थे। भोज परमार राजवंश के नवें राजा थे। भोज परमार का शासनकाल 1010 ई. से 1055 ई. तक था।
  • उनका राज्य मध्य भारत में मालवा क्षेत्र के आसपास केंद्रित था। उन्होंने उज्जैन के स्थान पर धारा-नगरी को अपनी नई राजधानी बनाया।
  • राजा भोज ’चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य’ के वंशज थे।
  • राजा भोज का जन्म 980 ई. में उज्जैन में हुआ था।
  • उन्होंने भोजपुर में प्रसिद्ध भोजेश्वर मंदिर, उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, धार की भोजशाला और भोपाल में विशाल तालाब का निर्माण कराया।
  • राजा भोज ने भोपाल की स्थापना की, जिसे पहले ’भोजपाल’ कहा जाता था।
  • यह संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान और कवि थे, जिन्होंने सरस्वती-कण्ठाभरण, चम्पू-रामायण, युक्तिकल्पतरु आदि 84 ग्रंथों की रचना की।
  • ’युक्तिकल्पतरु’ राजा भोज द्वारा संस्कृत में रचित एक प्रसिद्ध ग्रंथ है, जो प्राचीन हिंदू जगत में विशेष रूप से जहाज निर्माण पर केंद्रित है।

Leave a Comment