Skip to content
चंद्रगुप्त मौर्य कौन था ?
- चंद्रगुप्त मौर्य (Chandragupta Maurya) मौर्य वंश के संस्थापक थे। चंद्रगुप्त मौर्य को भारत का प्रथम सम्राट माना जाता है। उन्होंने सर्वप्रथम सम्पूर्ण भारतीय साम्राज्य की स्थापना की।
- चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे। चंद्रगुप्त मौर्य अपने गुरु चाणक्य की सहायता से अंतिम नंद शासक घनानंद को पराजित कर 25 वर्ष की आयु में चन्द्रगुप्त मौर्य मगध के राजसिंहासन पर आरूढ़ हुआ।
- चंद्रगुप्त मौर्य ने व्यापक विजय अभियान करके प्रथम अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना की।
- 305 ई. पू. में उसने तत्कालीन यूनानी शासक सिल्यूकस निकेटर को पराजित किया। संधि को जाने के बाद सिल्यूकस ने चंद्रगुप्त से 500 हाथी लेकर पूर्वी अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और सिंधु नदी के पश्चिम का क्षेत्र उसे दे दिया।
- सिल्यूकस ने अपनी पुत्री का विवाह भी चंद्रगुप्त से कर दिया और मेगस्थनीज को अपने राजदूत के रूप में उसके दरबार में भेजा।
- चंद्रगुप्त के विशाल साम्राज्य में – काबुल, हेरात, कंधार, बलूचिस्तान, पंजाब, गंगा-यमुना का मैदान, बिहार, बंगाल, गुजरात, विन्ध्य और कश्मीर के भू-भाग सम्मिलित थे।
- तमिल ग्रंथ ’अहनानूरू’ और ’मुरनानुरू’ से विदित होता है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने दक्षिण भारत पर भी आक्रमण किया था। वृद्धावस्था में उसने भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा ले ली।