मोहनजोदड़ो कहां स्थित है ?

मोहनजोदड़ो कहां स्थित है ?

मोहनजोदड़ो पाकिस्तान के सिंध प्रान्त (पंजाब प्रान्त) के लरकाना जिले में, सिंधु नदी के तट पर स्थित है।

  • मोहनजोदड़ो पुरास्थल को 1922 में राखलदास बनर्जी द्वारा खोजा गया।
  • यह सिंधु सभ्यता का एक महत्त्वपूर्ण स्थल है।
  • विशेषताएं – यहाँ एक विशाल स्नानागार है, अन्नागार, कांस्य की नर्तकी की मूर्ति, पशुपति महादेव की मुहर, दाड़ी वाले मनुष्य की पत्थर की मूर्ति, बुने हुए कपड़े आदि के प्रमाण प्राप्त हुए है।
  • इस टीले की खुदाई से नौ बार बसने और नौ बार उजाड़ने के अवशेष प्राप्त हुए।
  • पशुपति महादेव की मुहर मोहनजोड़दो से मैके ने प्राप्त की थी। इस मुहर में एक त्रिमुखी पुरुष आकृति को दिखाया गया है। पद्मासन/योगासन मुद्रा में भैंस के सींग का त्रिशूल के समान मुकुट पहने एक चौकी पर विराजमान है, बाहों में चूड़िया है। आकृति की दायीं ओर हाथी व बाघ तथा बाँयी ओर गैण्डा व भैसा अंकित है। आसन के नीचे दो हिरण/बारहसिंगे है। इस प्रकार कुल 5 प्रकार के 6 पशु है। इस मुहर पर 7 अक्षरों का लेख है।

Leave a Comment