संथाल विद्रोह कहां हुआ ?

संथाल विद्रोह कहां हुआ ?

संथाल विद्रोह (Santhal Vidroh) संथाल बाहुल्य क्षेत्र (भागलपुर, राजमहल, वीरभूम, बांकुरा, सिंहभूम, हजारीबाग, मुंगेर) में हुआ था।

  • संथाल विद्रोह 30 जून, 1855 को शुरू हुआ था तथा यह विद्रोह 1855-56 के दौरान चला था।
  • संथाल विद्रोह का नेतृत्व सिधू और कान्हू ने किया।

कारण –

  • अंग्रेजी उपनिवेशवादी शोषण
  • अत्यधिक भूमि कर वसूली
  • अंग्रेजी न्याय प्रणाली में अन्याय
  • पुलिस अत्याचार और भ्रष्टाचार
  • महाजनों द्वारा शोषण और उधारी की समस्या

मुख्य उद्देश्य –

  • अंग्रेजों का राज्य समाप्त करना।
  • न्याय और धर्म पर आधारित राज्य स्थापित करना।

घटनाएँ –

  • 30 जून 1855 को भगनीडीह में संथाल जनजातीय लोग एकत्र हुए।
  • सिधू और कान्हू ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया और विद्रोह का नेतृत्व किया।
  • संथालों ने पुलिस स्टेशनों और धनी लोगों पर हमले किए।

परिणाम –

  • 1855 में सिधू को पकड़ा और मार दिया गया।
  • 1856 में कान्हू पकड़ा गया और विद्रोह समाप्त हो गया।

Leave a Comment