शुंग वंश की स्थापना किसने की ?
- शुंग वंश (Shung Vansh) की स्थापना 185 ई. पू. में पुष्यमित्र शुंग (Pushyamitra Shunga) ने की। पुष्यमित्र शुंग मौर्य राजा वृहद्रथ का प्रधान सेनापति था। उसने अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ को मारकर शुंग वंश की स्थापना की थी। उसने 151 ई.पू. तक राज्य किया।
- उसने कई युद्धों में विजय प्राप्त की और अपने राज्यकाल में दो बार अश्वमेध यज्ञ किया। सुप्रसिद्ध संस्कृत वैयाकरण पतंजलि अश्वमेध यज्ञ में उसका पुरोहित था।