Skip to content
स्वामी दयानंद सरस्वती कौन थे ?
- स्वामी दयानंद सरस्वती (Swami Dayanand Saraswati) आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज-सुधार और देशभक्त थे। स्वामी दयानंद सरस्वती आर्य समाज के संस्थापक थे।
- स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 1824 ईस्वी में गुजरात के मोरबी के पास टंकारा में ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनका बचपन का नाम मूल शंकर था।
- 1860 ईस्वी में इनकी मथुरा में स्वामी विरजानंद जी से भेंट हुई। स्वामी दयानंद सरस्वती विरजानंद से प्रभावित होकर उनके शिष्य बन गए।
- केशवचंद्र सेन सलाह पर स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने विचारों को संस्कृत के स्थान पर हिंदी में करना प्रारंभ कर दिया था।
- दयानंद सरस्वती ने अपने विचारों को हिंदी में लिखी ’सत्यार्थ प्रकाश’ नामक पुस्तक में व्यक्त किया है।
- स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों के प्रचार-प्रसार के लिए 1875 ईस्वी में मुंबई में आर्य समाज (Arya Samaj) की स्थापना की और लाहौर में 1877 ईस्वी में आर्य समाज के सिद्धांत पुनः संपादित किए।