त्याग भूमि समाचार पत्र के संपादक कौन थे ?
’त्याग भूमि’ समाचार पत्र के संपादक हरिभाऊ उपाध्याय थे।
- हरिभाऊ उपाध्याय ने ’त्याग भूमि’ नामक समाचार पत्र 1927 में अजमेर से प्रकाशित किया।
- यह समाचार-पत्र महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संपादित किया गया।
- हरिभाऊ उपाध्याय एक राजनीतिज्ञ थे। यह राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गये थे।
- उनको 1966 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- उन्होंने ’सरस्वती पत्रिका’ का भी संपादन किया था।